होलिरड़ा में श्री राम महायज्ञ मे पुरुष सुक्त का हवन कर आहुतियां लगाई

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के होलिरड़ा गांव में मूर्ति व कलश स्थापना महोत्सव को लेकर नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को स्थापित देवी-देवताओं का आहवान कर हवन कुंड में आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि चारभुजानाथ मंदिर में श्री राम व जानकी जी की मूर्ति स्थापना, श्री हनुमानजी मंदिर पर कलश स्थापना एवं श्री वीर तेजाजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर पर कलश और घोड़ी की स्थापना के उपलक्ष में नौ दिवसीय सप्त कुण्डिय श्री राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा । महायज्ञ की शुरूआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा व प्रभात फेरी के साथ हुई । यज्ञाचार्य गोपाललाल भट्ट दोवनी ने बताया कि पांचवें दिन शनिवार को प्रातः 7:15 बजे स्थापित देवी देवताओं की पूजन की, सुबह 11:15 बजे स्थापित देवताओं का हवन किया गया । दोपहर 2:15 बजे पुरुष सूक्त हवन ( तेजाजी महाराज ) रामरक्षा स्तोत्र हवन किया । दोपहर 3:15 बजे राम जानकी की नुतन मूर्तियों का घृताधिवास किया गया, वही सायं 5:15 बजे आरती की गई । इस दौरान 9 हवन कुंडों पर 54 जोड़ों ने पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र नामावली की 1 लाख  से अधिक आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को माताजी का भारत का गायन किया गया । वही रात्रि में लगने वाले मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में पहुंचकर मेले में लगे, डॉलर चकरी, झूले आदि का लुप्त उठाया, ग्रामीण अंचल की महिलाओं ने मेले से घरेलू सामानों की जमकर खरीददारी की । वही 17 जून बुधवार को प्रातः 8:21 बजे से 9:14 बजे तक मूर्ति व कलश की स्थापना की जाएगी तथा दोपहर 12:00 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, इसके बाद प्रसादी का भोग लगाकर वितरण किया जाएगा ।।